भगवानपुरा क्षेत्र के ग्रामों में 18 मार्च से भोंगर्या हाट की शुरुआत होगी व 11 मार्च से त्यौहारिया हाट लगेंगे। आगामी मार्च के महीने में आदिवासी समाज का प्रमुख सात दिवसीय भोंगर्या हाट का आयोजन होगा जिसमें बांसुरी की धुन और ढोल मांदल की थाप पर आदिवासी समुदाय के लोग जमकर थिरकेंगे।