फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र नगला बलू में दो पक्षो में मारपीट, पुलिस ने पिता पुत्र का कराया मेडिकल
थाना नारखी क्षेत्र नगला बलू निवासी विजय सिंह का गांव के ही व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद मारपीट शुरू हो गया। इस दौरान पिता के बचाव में पुत्र तरुण नायक भी आ गया। सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुँची, जिसने विजय सिंह और उसके बेटे को हिरासत में लेकर मारपीट मामले में दोनो का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में दोनों का मेडिकल कराया है।