मुरैना: उमरिया पुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डॉक्टर ने मृत घोषित किया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
दिमनी थाना क्षेत्र के उमरिया पुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसको जिला अस्पताल उपचार के लिए परिजन लेकर पहुंचे ,लेकिन डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया और उसके शव को पीएम हाउस में भिजवा दिया है ।जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।