ओबीसी अधिकार परिषद जिला इकाई विदिशा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 2 बजे को ग्यारसपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद यूजीसी के समर्थन, मध्यप्रदेश में ओबीसी को प्रदत्त 27 प्रतिशत आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने तथा एससी-एसटी-ओबीसी व सामान्य वर्ग की स्पष्ट जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम ग्यारसपुर को सौंपा गया।