खलीलाबाद के सेमरा गांव निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति का गांव के सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।मृतक का नाम सुरेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय रामहित है। जो खलीलाबाद में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में मेट के पद पर तैनात है।वहीं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस लाई।जहां सोमवार की सायं 4:00 बजे पोस्टमार्टम हुआ।