बरेली: मुरावपुरा गढ़ी चौकी के पास रहने वाली मां-बेटी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना बदलने की मांग की
किला थाना क्षेत्र के मुरावपुरा गढ़ी चौकी के पास रहने वाली मां बेटी ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि उन्होंने एक हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेम नगर थाना पुलिस द्वारा विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार से लगभग दोपहर के 3:00 बजे प्रार्थना पत्र दिया है।