बेमेतरा: कृषि उपज मंडी मैदान से पटाखों की दुकान हटने के बाद पसरी गंदगी, शिवसेना के जिला प्रमुख ने दी जानकारी
गुरुवार को दोपहर 12 बजे बेमेतरा शिवसेना के जिला प्रमुख दौराम चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा के कृषि उपज मंडी मैदान में दीपावली पर्व के अवसर पर अस्थाई रूप से पटाखे की दुकान लगाई गई थी जो अब हट गई है। दुकान हटाने के बाद मैदान में गंदगी पसरी हुई है ।जिसे हटाने को लेकर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वही मॉर्निंग वॉक में जाने वाले लोग परेशान है।