सोमवार दिन के लगभग 11:00 से मधुबनी डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मधुबनी के डीआरडीए के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी के साथ अंतर विभागीय समन्वय एवं कार्यालय गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।