भदोही: मूसीलाटपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूसीलाटपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के बारे में बताया गया कि प्रयागराज के नैनी के चक इनायत अली निवासी दिनेश उपाध्याय अपनी बहन के यहां कटेबना में आया हुआ था और वहां से बाइक लेकर वह कहीं जा रहा था।