हमीरपुर: मौदहा क़स्बा निवासी युवक तंदूरी रोटी बनाते समय भट्ठी में जल गया, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया
हमीरपुर मौदहा कोतवाली कस्बा निवासी सुनील एक कार्यक्रम में तंदूरी रोटी बना रहा था। उसी दौरान वह भट्ठी में जल गया। साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।गंभीर हालत के चलते सदर अस्पताल को रेफर किया गया है।यह जानकारी रविवार को तीन बजे मिली है।