भोपा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, पहले सड़क हादसे में शुभम और दूसरे सड़क हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हुए सूचना पर दौड़ी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है