नवादा: कादिरगंज पुल के समीप दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो युवक हुए जख्मी
Nawada, Nawada | Jun 22, 2025 रविवार रात 9:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की कदीरगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज पुल के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान घोस्तमा गांव निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार कदीरगंज से अपने घर घोस्तमा जा रहे थे ।