पांच दिवसीय दीपोत्सव का त्योहार आज धनतेरस की खरीददारी के साथ शुरू हो गया। घरों व बाजारों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। शनिवार को सुबह से बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई। शनिवार दोपहर 3 . 00 बजे मुख्य बाजार की सड़कें खचाखच भर गई। गांव और शहर के लोग मार्केट पहुंचकर खरीददारी कर रहे है। वहीं आज भी मिट्टी के दीपक का क्रेज देखने को मिला है।