खरसिया में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब JK मल्टीप्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे उठीं लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हर तरफ धुआं और अफरा‑तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही SDM प्रवीण तिवारी, SDOP प्रभात पटेल और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े घटनास्थल पहुंचे।