धनौरा: गजरौला शहर में कुत्ते का पंजीकरण नहीं होने पर देना होगा एक हजार जुर्माना
नगर पालिका क्षेत्र में कुत्ता पालने के शौकीन लोगाें को अपने कुत्ते का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सालाना पंजीकरण के लिए तीन सौ रुपये में जमा होंगे। बगैर पंजीकरण के किसी पर कुत्ता पाया जाने पर नगर पालिका उससे एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल करेगी। खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों की वारदात रोकने के लिए नगर पालिका अभियान चलाकर उनको पकड़वाएगी।