दिनारा: दिनारा के भलुनी धाम में चैती छठ पर रिकॉर्ड भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य
Dinara, Rohtas | Mar 24, 2026 दिनारा के प्रसिद्ध शक्ति पीठ भलुनी धाम में चैती छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे लाखों व्रतियों ने देवी मंदिर परिसर छठ घाटों पर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस वर्ष भलुनी धाम में सभी रिकॉड तोड़ दिया हैं भीड़ ने।