लखीसराय: लखीसराय में उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, नालंदा मंदिर हादसे पर जताया गहरा शोक
एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह का जिला अतिथि गृह परिसर में भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार की दोपहर 3:40 पर उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की इस दौरान उन्होंने नालंदा के शीतला मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।