जमालपुर क्षेत्र के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी की छात्रा नरगिस ने 36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 54 से 58 किलोभार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में कानपुर मंडल की छात्रा को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीतकर मीरजापुर मंडल का नाम रोशन किया है।