आरा: सुमित सिंह हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जेपी स्मारक से मठिया तक कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की गई
Arrah, Bhojpur | Sep 6, 2025 महावीर टोला में सुमित सिंह की हत्या हुई। उसके बाद आज जेपी स्मारक से बड़ी मठिया तक कैंडल मार्च निकाल करके आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि लगभग 24 घंटे होने जा रहा है और अब तक पुलिस के द्वारा कोई भी करवाई इस मामले में नहीं की गई है। तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है उसके बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।