कांगड़ा: कृषि उपज बाजार समिति कागडा के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने देहरियां गांव में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा
Kangra, Kangra | Sep 19, 2025 कृषि उपज बाजार समिति कागडा अध्यक्ष निशु मोंगरा ने शुक्रवार को 1 बजे कांगडा विधानसभा क्षेत्र के देहरियां गांव में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां की जीप योग्य सडक भारी बारिश के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे उनका संपर्क कट गया है। निशु मोंगरा ने मौके पर ही इस सडक के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।।