दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नूरपुर गांव निवासी 57 वर्षीय नत्थू सिंह की स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि घटना रात करीब साढ़े दस बजे साखन नहर के पास हुई, जब नत्थू सिंह स्कूटी से घर लौट रहे थे। टक्कर होते ही स्कूटी हाईवे पर दूर तक घिसट गई।