श्री आनंदपुर ट्रस्ट की डीड को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। गुना निवासी विजय कुमार सिक्का ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे कलेक्टर के नाम आवेदन देकर ट्रस्ट की डीड और संचालन में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि महात्मा विचारनिर्लेपानंद जी ने पहले सार्वजनिक रूप से ट्रस्ट के सभी पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी।