बागेश्वर धाम से भटक कर एक महिला कराईकेला थाना क्षेत्र के भालूपानी गांव पहुंच गई। बुधवार को भालूपानी पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी की नजर महिला पर पड़ी। संदेह होने पर मुखिया ने महिला से पूछताछ की और तत्पश्चात कराईकेला थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर कराईकेला पुलिस भालूपानी गांव पहुंची और महिला से पूछताछ की।