जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुर्की के 71 मामलों का निष्पादन, 5 मामलों में समीक्षा जारी
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के सभी थानों में दिनांक 19 जून से 26 जून तक कुर्की के मामलों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार रात्रि को उक्त के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए जानकारी दी गई।अभियान के तहत कुर्की के कुल 71 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि शेष बचे 5 मामलों पर समीक्षा जारी।