खुर्जा: देहात क्षेत्र के गांव अगोरा में रास्ते में जाते समय दबंगों ने 2 युवकों के साथ की मारपीट, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अगोरा अमीरपुर में दबंगों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है, बताया गया कि युवक शारीक और सिकंदर दोनों भाई नमाज पढ़ कर अपने घर के लिए लौट रहे थे की तभी रास्ते में दबंगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया, मामले में जानकारी शनिवार दोपहर 12:00 बजे दी गई है।