कन्नौज के महादेवी घाट पर माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का आयोजन किया गया। घाट पर गंगा स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। गंगा स्नान के दौरान डीएम आशुतोष मोहन और एसपी विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए वेरिकेट्स, गोताखोर और पुलिस टीम की तैनाती को गई है।