आस्था के महापर्व मकर संक्रांति से पहले बुधवार को ही प्रभाष गिरि क्षेत्र में मेला लग गया। मेले में भीड़ भी जबर्दस्त उमड़ी। यमुना के पवित्र जल में स्नान के बाद लोग बहुला गाय मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद दान-पुण्य करते हुए मेले का आनंद लिया। पत्थर से बने सामानों के साथ लाठी की खरीदारी जमकर की गई। अपेक्षाकृत बिक्री को लेकर दुकानदार गदगद नजर आए।