जनपद पंचायत घंसौर के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना मे भोजन व्यवस्था में उमड़ी भीड़ के दौरान चोरीया हो गई है. कार्यक्रम स्थल पर लगभग एक दर्जन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी हुए हैं लगातार हुई चोरी से कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई है इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू कर दी है