सटई थाना क्षेत्र के निवासी मनोज रैकवार पिता राजेश रैकवार उम्र 29 वर्ष की विजयपुर के बंधा में मछली पकड़ते समय डूबने से मौत हो गई। यह हादसा आज 24 दिसम्बर करीब करीब 4:00 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज रैकवार मछली पकड़ने के लिए विजयपुर बंधा गया हुआ था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।