हज़ारीबाग: स्वर्णकार समाज ने पारंपरिक अंदाज में मनाई होली, गीत-संगीत और नृत्य से झूमे लोग
आपको बता दे की 10 मार्च सोमवार को हजारीबाग के स्वर्णकार समाज ने इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में समाज के लोग पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और रंगों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत होली मिलन समारोह से हुई, जहां समाज के बुजुर्गों ने सभी को आशीर्वाद दिया और युवाओं ने जोश और उमंग के साथ गुलाल उड़ाकर त्योहार की खुशियों को साझा किया।