जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के बासुकीनाथ के उदय राव और शुभम राव दोनों बच्चा आज मंगलवार 2:00 बजे से जो अपने घर से तो निकला परंतु घर वापस शाम 7:00 बजे तक नहीं लौटा।लगातार बच्चों के घर वाले सदस्य के साथ-साथ टोला मोहल्ला के ग्रामीण और दोस्त लोगों के द्वारा बच्चों की खोज की जा रही है।घर वाले परेशान हैं। खबर संकलन तक बच्चा नही मिला था।