कांगड़ा: कांगड़ा के ठानपुरी में बस और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, मामला दर्ज
Kangra, Kangra | Oct 4, 2024 जिला कांगड़ा के ठानपुरी में देर शाम (साढे छह) बजे एक सड़क हादसे में तीन लोगों कि मौत हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि इस सड़क हादसे में घायल एक महिला व एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई फिलहाल पुलिस ने इस सड़क हादसे में मामले को दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।