बांके बाज़ार: शिक्षकों की मनमानी से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, दो बजे बाद सूना हो जाता है मध्य विद्यालय बलसोत
बाँके बाजार प्रखंड के मध्य विद्यालय बलसोत में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षक मनमाने तरीके से आते-जाते हैं और दोपहर दो बजे के बाद न तो शिक्षक दिखाई देते हैं और न ही छात्र-छात्राएं। शुक्रवार को दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम जब करीब दो बजे विद्यालय पहुंची, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली थी। विद्यालय परिसर