महासमुंद: बम्हनी धान खरीदी केंद्र पर सुचारु खरीदी जारी, 14 किसानों से 741 क्विंटल धान की खरीदी, MSP पर किसान खुश नजर आए
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, बम्हनी धान खरीदी केंद्र पर सुचारु खरीदी जारी,14 किसानों से 741 क्विंटल धान की खरीदी, MSP पर खुश नजर आए किसान महासमुंद जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुगमतापूर्वक जारी है। 31 दिसंबर को 14 किसानों से कुल 741 क्विंटल धान खरीदा गया। किसानों ने तुलाई, हमाली और भुगतान व्यवस्था की सराहना की।