पीसांगन: कालेसरा गांव में बाइक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सिर में आई चोट, JLN अस्पताल में उपचार जारी
गुरुवार को रात्रि 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालेसरा गांव में बाइक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय शेरुराम जाट निवासी कालेसरा नाड रोड पर बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। हादसे में शेरुराम को सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।