छिबरामऊ: पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग घायल, स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।हालांकि यह घटना रविवार की सुबह 11:45 की बताई जा रही स्थानीय लोगों की माने तो बाइक ट्रक के नीचे फस गई थी समय रहते दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।