भवाली में शनिवार को जाम की स्थिति बनी रही। भीमताल रोड, नैनीताल रोड में लंबा जाम लगा रहा। सेनिटोरियम से कैंची धाम पर्यटकों को शटल से भेजा गया। जाम लगने से दुकानदारों के साथ पहाड़ जाने वाले यात्री परेशान रहे। शनिवार करीब सात बजे तक कैंची धाम करीब आठ हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।