माडा: अदाणी फाउंडेशन की 'गौ समृद्धि' परियोजना से पशुपालकों को लाभ, 14 गांवों के पशुपालक होंगे लाभान्वित
अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण पशुपालकों को लाभकारी स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से पशुधन विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी है। इसके अंतर्गत बाइफ संस्था के साथ मिलकर सरई तहसील अंतर्गत धिरौली गांव में पशुधन विकास केन्द्र के माध्यम से सिंगरौली जिले के 14 गांवों के पशुपालक लाभान्वित होंगे।