नैनपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की गौशाला में किया गोवर्धन पूजन
Nainpur, Mandla | Oct 21, 2025 नगर की वार्ड क्रमांक 14 स्थित गौशाला में मंगलवार शाम 4:00 बजे नगर पालिका द्वारा गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी पार्षद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सरस द्वारा गौशाला में गायों का तिलक वंदन माल्यार्पण कर पूजन किया गया तथा उक्त गायों को आहार खिलाया गया।