टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 स्थित संकीर्ण बेनी पुल पर गुरुवार सुबह करीब 6:20 बजे एक हादसा हो गया। पिपरवार से कोयला लेकर विष्णुगढ़ की दिशा में जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक (जेएच 02 एएक्स 3465) पुल के गार्डवाल से टकराकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना के बाद एनएच पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है और सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।