थराली: थराली ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में हंसिका गाड़िया, तनुजा देवराड़ी और कुणाल को किया गया सम्मानित
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे विकासखण्ड सभागार थराली में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में हंसिका गड़िया को अंडर 19 में राज्य स्तरीय एथलीट चैंपियन बनने व तनुजा देवराड़ी को उप खण्ड शिक्षा अधिकारी बनने व कुणाल फर्स्वाण को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।