इस्माइलपुर: महादेवपुर गंगा घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन भी नही हुआ बरामद, तलाश जारी
ख़रीक प्रखंड के महादेवपुर गंगा घाट पर विगत स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे ख़रीक के अठनिया गांव निवासी पीतांबर राय के इकलौते पुत्र आनंद कुमार उम्र 14 वर्ष का शव घटना के दूसरे दिन भी बरामद नही हो सका।एसडीआरएफ की टीम आपदा मित्र व गोताखोरों की मदद से शव तलाशने में जुटे हैं। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। परीजन दहाड़ मारकर रोते हैं।