इस्माइलपुर: वैभव होटल के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने खड़े हाइवा में मारा धक्का
विक्रमशिला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत वैभव होटल के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। घटना में धक्का मारने वाले हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।परबत्ता गस्ती पुलिस ने घायल चालक को मायागंज अस्पताल भागलपुर मे भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा। घायल चालक अमरपुर के जनकपुर निवासी वैभब यादव है.