इस्माइलपुर: बगड़ी गाँव में जमीनी विवाद में दो में भीषण मारपीट, एक की मौत
ख़रीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के रूपेश यादव उर्फ 60 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान नित्यानंद यादव, गौरव यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। जबकि, आरोपी का कहना है कि विवाद के कारण हार्ट अटेक से मौत हुई है।