इस्माइलपुर: बाराती की गोलीमार हत्या मामले में अभियुक्त ने नवगछिया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
इस्माइलपुर में बराती को गोली मार कर हत्या करने वाला मुख्य आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण. आरोपित इस्माइलपुर थाना के नवटोलिया का साजन कुमार उर्फ सज्जो है. 15 जुलाई की रात इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर टोला में रविवार की देर रात एक शादी समारोह में दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा को गोली मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.