बेगूसराय: DM ने जिले के 92 लिपिकों का किया तबादला, 4 जुलाई तक योगदान करने का आदेश
उच्य वर्गीय एवं निम्न वर्गीय कुल 92 लिपिक का डीएम तुषार सिंगला ने ट्रांसफर किया है. सभी कर्मियों को 04 जुलाई तक अपना कार्यभार सौंप कर नव-पदस्थापित स्थान पर योगदान करना सुनिश्चित करेंगे. 05 जुलाई से स्थानांतरित सभी कर्मी स्वतः विरमित हो जाएंगे. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली.