कांके: पंडरा बाजार समिति में कई दुकानों पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2025 पंडरा बाजार समिति स्थित कई दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान से सामान, नकद सहित कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंडरा इलाके में लगातार चोरी की घटना घट रही है जिससे लोग परेशान हैं।