खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर शनिवार शाम करीब 5 बजे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सरकारी बसों के बेतरतीप खड़े होने और आवागमन से जाम लग गया। पर्याप्त पुलिस बल होने के बावजूद व्यवस्था एक इंस्पेक्टर के भरोसे दिखी। कई जिलों से आने वाली गाड़ियों के दबाव के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकारी ने जांच की बात कही है।