पलवल में किठवाडी पुल पर भारी जाम लग गया. जाम के चलते कई घंटों तक लोग परेशान रहे. जाम की सूचना मिलने पर ट्रेफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची.कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला. आपको बता दें की जब से यह मार्ग निर्माणाधीन है रोजाना यहां सुबह-शाम भारी जाम लगता है और लोग घंटों- घंटों परेशान रहते हैं जरूरत है कि पलवल पुलिस व प्रशासन इस पर ध्यान दें ताकि राहत मिले