कटौना फ्लाईओवर ब्रिज पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार 8 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक का बिना हेलमेट फ्लाईओवर के डिवाइडर पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। इस दौरान सामान्य यातायात जारी है। लोगों ने इसे रील बनाने की होड़ बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।